फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र में अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय घायल व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव चौहड़वाला निवासी इकरामुद्दीन (46) पुत्र मुनतियाज अहमद अपनी पत्नी बिल्किस जहां के साथ शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक से अफजलगढ़ आया था। देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही वह कालागढ़ मार्ग स्थित गांव अगवानपुर के पट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इकरामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कादराबाद नबाबपुरा मार्ग पर कुत्ता टकराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला निवासी सुरजीत सिंह बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक से कुत्ता टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें