फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सड़क पार कर रहे गुलदार को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Wed, 23 Nov 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित पैजनिया में एक अज्ञात वाहन ने गुलदार को टक्कर मार दी। जिस हादसे में गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
गुलदार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर स्थित पैजनिया क्षेत्र के ग्राम खासपुरा में स्थित भट्टे के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे गुलदार को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पैजनिया चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि करीब पौने नौ बजे  बिजनौर, नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम खासपुरा के ईंट भट्ठे के नजदीक एक गुलदार सड़क पार कर रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने गुलदार को टक्कर मार दी। मार्ग से गुजर रहे राहगीर घायल गुलदार को सड़क पर पड़ा देख कर भयभीत हो गए और उन्होंने पैजनिया पुलिस चौकी को मामले से अवगत कराया। 

यह भी पढ़ें: BIJNOR: तंजील अहमद हत्याकांड में कोर्ट ने फांसी तो कुदरत ने मुनीर को दी मौत की सजा, शव देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पैजनिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने गुलदार को सड़क किनारे कराया लेकिन तब तक गुलदार की मौत हो चुकी थी। पैजनिया चौकी प्रभारी द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें