फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हाईवे पर रील बनाते दो युवक दूसरी लेन में पहुंचे, कार ने उड़ा दिया, देखें वीडियो

Wed, 14 Aug 2024 08:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नेशनल हाईवे पर रील बनाने दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर रील बनाना दो बाइक सवारों के लिए भारी पड़ गया। उनकी जान बाल-बाल बची। दरअसल दो बाइक सवार युवक हाईवे पर दौड़ते ट्रैफिक के बीच ड्रोन से रील बना रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रील के चक्कर में हुए हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को बिजनौर से नजीबाबाद के बीच फोरलेन किया जा चुका है। सोमवार शाम मुंढाला गांव के कुछ युवक बाइक लेकर हाईवे पर पहुंच गए। एक बाइक पर सवार दो युवक समर और नौमान ड्रोन कैमरे से रील बनाने लगे। रील बनाते बनाते इन्हें अपनी लेन का भी आभास नहीं रहा। अचानक बराबर की लेन में इनकी बाइक पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर लगने का वाकया भी रील में कैद हो गया। रील की उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को किरतपुर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त कार पौड़ी गढ़वाल की थी। बाइक सवारों के परिजन और कार स्वामी के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें