फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गंगनहर में डूबे सुरेंद्र का शव बरामद, एक दिन पहले ही मिला था साथी प्रदीप का शव

Wed, 14 Aug 2024 07:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गंगनहर में डूबे कांवड़िये सुरेंद्र का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। एक दिन पहले ही उसके साथी प्रदीप का शव ग्रामीणों ने ही ढूंढ लिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर में डूबे बरेली के शिवभक्त सुरेंद्र का शव पांचवें दिन घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नहर में मिल गया। उसके साथी प्रदीप का शव पहले मिल गया था। 
विज्ञापन


बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव कोडमपुर निवासी शिवभक्त प्रदीप और सुरेंद्र समेत 16 शिवभक्तों का जत्था जल लेने हरिद्वार जा रहा था। शुक्रवार को रास्ते में प्रदीप और सुरेंद्र सरवनपुर के निकट नहर में गिर गए। प्रशासन ने घटना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया। मंगलवार को रानीपुर के ग्रामीणों ने प्रदीप का शव नहर से खोज लिया था।
बुधवार को सुरेंद्र का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नहर डैम से बरामद हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। पुलिस ने सुरेंद्र के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें