युवकों के गंगा से निकाले जाने का इंतजार करते लोग।
- फोटो : संवाद
शुक्रवार को मंडावर के मोहल्ला कस्साबान निवासी समीर पुत्र हकीम उर्फ कल्लू, तनवीर पुत्र तहजीम, अमन, अनस, और तैय्यब गंगा नदी में स्नान करने के लिए मीरापुर खादर पहुंचे। मीरापुर खादर में गंगा किनारे एक नाव खड़ी हुई थी। पांचों दोस्त नाव पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाने लगे।
समीर और तनवीर ने नाव पर खड़े होकर जैसे ही छलांग लगाई, दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और बाहर नहीं निकल सके। बाहर खड़े इनके तीनों दोस्तों से शोर मचाया मगर मौके पर कोई मौजूद नहीं था। आखिरकार दोनों गंगा में डूब गए।
सूचना पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सीओ संग्राम सिंह और मंडावर पुलिस भी पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। मगर चिकित्सकों ने तनवीर (16) और समीर (16) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारों में गम का माहौल छा गया। गंगा में डूबकर मरने वाला समीर पांच बहनों का इकलौता भाई था। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें...
Meerut: 'हेलो मैं अमाया चौधरी, आप मुझे अच्छे लगते हैं'... और हनीट्रैप में फंसाकर शर्मा जी से ठग लिए 12.28 लाख