फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, दोनों के चालकों की मौत; तीन हादसों में पांच लोगों की जान गई

Sun, 05 Apr 2026 12:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बिजनौर में बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर कारों की टक्कर में हर्ष चौधरी और मोहित कुमार की मौत हो गई। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के किरतपुर बाईपास पर हारून और सलमान की जान चली गई। चांदपुर-फीना मार्ग पर अतुल की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
हर्ष चौधरी और मोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में तीन हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। वहीं मृतकों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों कार के चालकों की जान चली गई।  यह हादसा शनिवार रात 10 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि फरीदपुर निवासी 28 वर्षीय हर्ष चौधरी अपनी कार से जा रहे थे। झलरा गांव के सामने दूसरी कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में हर्ष चौधरी और दूसरी कार के चालक 26 वर्षीय मोहित कुमार निवासी गजू पूरा थाना कोतवाली देहात की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के किरतपुर बाईपास पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही उनके शव अपने साथ ले गए।
शहर कोतवाली के गांव झलरा के रहने हारून (34) पुत्र कारी और सलमान उम्र (27) पुत्र इरशाद शनिवार को सराय गांव में गए हुए थे। शनिवार देर रात अपने घर लौटते वक्त उनकी बाइक में किरतपुर बाईपास पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
हारून और सलमान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में गम का माहौल हो गया। हारून अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है जबकि सलमान की शादी तीन साल पहले शादी हुई थी।
 
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
चांदपुर-फीना मार्ग पर शनिवार के शाम एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गांव सिंघा निवासी अतुल ( 25) पुत्र स्व विनोद और रिंकू (24) पुत्र सुरेश चांदपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिंकू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये भी देखें...
गंगा हादसा: 'दो भाइयों के दो-दो बेटे नहीं रहे', सुनकर कांप उठी रूह, मां मुनेश और बिजेंद्री की उजड़ गई दुनिया


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें