फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्योहारा चीनी मिल के केन यार्ड में ट्रक चालक की चाकू से गोदकर हत्या, टोकन के विवाद में की वारदात

Thu, 19 Feb 2026 11:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor: चीनी मिल में टोकन लेने को लेकर ट्रक चालक सलमान और अजीम के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि अजीम ने चाकू से कई वार कर सलमान की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा चीनी मिल के केन यार्ड में टोकन को लेकर दो ट्रक चालकों में विवाद हो गया। एक ट्रक चालक ने चाकू मारकर दूसरे ट्रक चालक सलमान की हत्या कर दी। आरोपी अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम अलग-अलग क्रय केंद्र से गन्ना भरकर ट्रक स्योहारा चीनी मिल में पहुंचे। केन यार्ड में पहुंचने पर टोकन को लेकर दो ट्रक ड्राइवर में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गयी। हालात ये हुए कि एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। सलमान की मौके पर मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना हैं कि अजीम पुत्र यासीन मोहल्ला विरामपुर स्योहारा के विरुद्ध तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
 

ये भी देखें...
रैपिड ट्रेन: न्यू अशोकनगर नहीं, अब दिल्ली में सराय काले खां तक चलेगी रेल, शुक्रवार को ट्रायल; इस दिन उद्घाटन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें