फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: साली को पाने की खातिर पत्नी को मरवा दिया और करने लगा नाटक, देखें कार से कुचलने का लाइव वीडियो

Tue, 25 Mar 2025 03:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नगीना के अंकित ने अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर साजिश रची। अंकित ने अपनी पत्नी को पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर उतारा और सचिन ने कार से उसे कुचल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
कार से महिला को कुचला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना के अंकित ने अपनी पत्नी को दोस्त सचिन से कार से कुचलवा दिया और पुलिस पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर अंकित अपनी साली से शादी करने की फिराक में था। इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हत्या में प्रयुक्त कार और दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी अंकित कुमार ने आठ मार्च को नगीना देहात थाने में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह नजीबाबाद अपनी ससुराल से पत्नी किरन को लेकर घर लौट रहा था। नजीबाबाद बुंदकी मार्ग पर रजपुरा के पास पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के लिए उसने पत्नी किरन को सड़क किनारे उतार दिया। बताया कि सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
 

सीसीटीवी फुटेज से हुई कार की पहचान
किरन को कार द्वारा टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतका के मायके वालों ने एसपी से मुलाकात कर हत्या कराए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने सड़क हादसे से इतर अन्य पहलुओं पर जांच की तो मामला हत्या का निकला। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान हुई। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के पति अंकित से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। 
 
विज्ञापन

अंकित ने पूछताछ में बताया कि शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं हो पाया। इस वजह से पत्नी से दूरियां बढ़ने लगीं और साली से उसने नजदीकी बढ़ाते हुए शादी करने की ठान ली। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसने अपने दोस्त सचिन को घटना को अंजाम देने के लिए राजी कर लिया। सचिन ने योजना के अनुसार सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने हाल निवासी नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन कुमार और मृतका के पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें