फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक करोड़ में दुर्लभ सांप बेचने की सौदेबाजी करते तीन तस्कर दबोचे, टीम ने खरीदार बनकर बिछाया था जाल

Sat, 01 Apr 2023 11:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

Bijnor News : एक करोड़ में दुर्लभ सांप बेचने की सौदेबाजी कर रहे तीन तस्करों को दबोच लिया गया। बताया गया कि वन विभाग की टीम ने खरीदार बनकर जाल बिछाया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में वन विभाग की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के सांप (रेड सैंड बुआ) की एक करोड़ रुपये में सौदेबाजी कर रहे तीन तस्करों को दबोच लिया है। इनके पास से दो सांप बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने शनिवार को अली पुत्र मोहम्मद जान निवासी सदाफल स्योहारा, चांद बाबू पुत्र इस्लाम अहमद और नूर हसन पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासीगण भोजपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जो दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बुआ सांप बरामद किए गए हैं। इन्हें स्थानीय भाषा में दोमुंहा सांप भी कहा जाता है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में भी सूचीबद्ध है। हालांकि बिजनौर के जंगलों में इसका मिलना बेहद दुर्लभ है।

वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि इन सांप की तस्करी पुणे से हुई थी।

विज्ञापन

टीम ने खरीदार बनकर बिछाया जाल, दबोचे तस्कर
वन विभाग की टीम में शामिल कुछ कर्मचारियों ने तस्करों से संपर्क साधा। उनसे दोनों सांप को खरीदने का सौदा किया। करीब एक करोड़ रुपये में सांप बेचने के लिए तस्कर राजी हो गए।

इस प्रजाति के सांप की तस्करी की सूचनाएं पिछले एक महीने से मिल रही थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और तस्करों को पकड़ने के लिए तीन दिनों से जाल बिछाया हुआ था। खरीदार बनकर बात की गई। तीनों आरोपियों ने एक करोड़ रुपये में सांप को बेचने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें: मेराब-कोनेन हत्याकांड: गाजियाबाद-मेरठ पुलिस में तकरार, बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

टीम ने जाल बिछा दिया। बताया गया कि तस्कर बेहद चतुर थे, जिन्होंने सौदेबाजी और डिलीवरी के लिए दो स्थान बदले। हालांकि टीम भी उनके पीछे लगी रही और आखिरकार उन्हें दबोच लिया गया। पकड़ने वाली टीम में विकास, वरुण, प्रवीन सिरोही, सोरभ कुमार आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें