फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छह साल के बच्चे के पेट में किशोर ने लगाया ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन, अस्पताल में मौत; सामने आई ये वजह

Fri, 26 Jun 2026 10:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के मंडावर में दो पक्षों के बीच में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान 14 साल का किशोर छह साल के रुहान को खींचकर घर में ले गया और ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
रुहान की फाइल फोटो और घर के पास लगी भीड़ व जांच के लिए आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडावर में झगड़े के बीच छह साल के बालक को किशोर ने पशुओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज से ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह मेरठ में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। पंचनामा भरकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


मंडावर के मोहल्ला कस्सावान निवासी गुलजार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि रविवार शाम उसकी बेटी सोजी (13) मदरसे पढ़कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में 14 वर्षीय किशोर ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी रेशमा और सात साल का बेटा रुहान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग भी आ गए। 
 

इस झगड़े के बीच आरोपी रुहान को खींचकर अपने घर ले गए। आरोप है कि एक किशोर ने रुहान को भैंस को लगाने के लिए रखा ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगा दिया। रुहान के पिता गुलजार ने बताया कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया था। उस वक्त तो कुछ नहीं हुआ, मगर अगले दिन से ही रुहान की हालत बिगड़ने लगी। उसके शरीर में ऐंठन होने लगी। उसे निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया। 
 

बुधवार को अचानक रुहान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे बजे इलाज के दौरान रुहान की मौत हो गई। गुलजार ने बताया कि वह मसूरी में रहकर कबाड़ का काम करता है। घर पर उसकी चार बेटियां, बेटा रुहान और पत्नी रहती है। बेटी और पत्नी ही रुहान का इलाज करा रही थी। 
 

उधर मारपीट के मामले में रेशमा की ओर से थाना मंडावर में तहरीर दी गई थी। मगर उस वक्त मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। बाद में बालक की हालत बिगड़ी तो मामला मारपीट से ज्यादा निकला। गुलजार ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी मां से बताया था कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
बालक रुहान की मृत्यु की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों ने एक किशोर पर इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मृत्यु का वास्तविक कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी, बिजनौर


ये भी देखें...
Baghpat: जिला महिला अस्पताल में तड़पती रहीं अधिवक्ता की पत्नी, नहीं आया डॉक्टर, मजबूरी में ले गए निजी हॉस्पिटल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें