ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिजनौर टीम रही प्रथम
बिजनौर। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के फॉर्मेसी कॉलेज में ताइक्वांडो एसोसिएशन बिजनौर द्वारा प्रतियोगिता हुई प्रतियोगिता में बिजनौर टीम प्रथम और लखीमपुर खीरी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में लखनऊ, दिल्ली, रुड़की, शाहजहांपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, चंदौली, सहारनपुर, चन्दौसी और बिजनौर आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता सचिव अंकुर चौधरी व कृष्णा कॉलेज के सहायक प्रवक्ता गोपाल स्वरूप सिंह की देखरेख में हुई। बाद में कृष्णा कालेज ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक निदेशक पवन कुमार ने सभी विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया।