फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बड़ा हादसा: नदी में बह गई टाटा मैजिक, चार डूबे, हादसे में ननद और भाभी की मौत, दो बच्चियां लापता

Fri, 14 Jul 2023 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में गुरुवार रात बड़ा हादसा होने से ननद और भाभी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि बच्चियों का पिता सुरक्षित है।
विज्ञापन
Bijnor News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को नगीना थानाक्षेत्र में पांवधोई नदी में डूबने से ननद और भाभी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां लापता हैं। वहीं उनके पिता ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


बरसाती नदी पांवधोई तेज बहाव में एक टाटा मैजिक अचानक ढह गया। जिसमें ननंद और भाभी की पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि दो बच्चियों का भी कहीं पता नहीं चल पाया है। जिन्हें पानी में तलाश किया जा रहा है। हालांकि इन बच्चों का पिता और टाटा मैजिक चालक पानी से  तैरकर बाहर निकल आया।

बृहस्पतिवार को नगीना के मोहल्ला कलालान का रहने वाला अनवर पुत्र अब्दुल जब्बार अपनी पत्नी रूबी उम्र 27 वर्ष और  बहन शानवी पुत्री अब्दुल जब्बार उम्र 15 वर्ष को लेकर पुरैनी में दवाई लेने के लिए गया था। अनवर की साढ़े 3 साल की बेटी उमेदा  और आयशा (डेढ़ वर्ष) साथ थी।
विज्ञापन


वह पुरैनी से दवाई लेने के बाद नेशनल हाईवे पर जाने के बजाय कस्बा कोटरा से हो तो यह नगीना के लिए रवाना हुआ। पुरैनी से निकलते ही समय लगभग 21:30 बजे पावधोई नदी के पास काफी अधिक जलभराव के कारण सड़क दिखाई ना देने पर गाड़ी मैजिक सहित नदी में गिर गया। जिसके कारण नदी में गिरने की वजह से अनवर की पत्नी रूबी व बहन शानवी की मृत्यु हो गई।  उमेदा और आयशा  की तलांश की  जा रही है। अनवर खुद ही तैर कर बाहर आ गया। रूबी व शानवी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें