फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में तैनात बिजनौर के सिपाही की बुखार से मौत

विज्ञापन
सिपाही बचन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छाछरी मोड़ (बिजनौर)। संभल में तैनात बिजनौर के सिपाही की बुखार से मौत हो गई। पिछले कई दिनों से सिपाही अस्प्ताल में भर्ती था। राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव उलेढा निवासी बचन सिंह पुत्र अनंगपाल सिंह की बृहस्पतिवार की सुबह मेरठ के एक अस्प्ताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मेडिकल जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बचन सिंह पिछले कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थे। बचन सिंह वर्तमान में यूपी पुलिस संभल में तैनात थे। उन्हें 8 अक्तूबर को मेरठ के न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके पिता अनंगपाल सिंह लोकतंत्र सेनानी हैं। मौत की खबर से गांव में मातम छा गया।
वर्तमान में बचन सिंह की तैनाती जिला संभल में सिविल जज के यहां थी। अंतिम संस्कार गंज घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया एवं उन्हें सलामी दी गई। जिसमें सीओ चांदपुर सुनीता दहिया थाना प्रभारी हीमपुर दीपा व पुलिस बल मौजूद रहा। सांत्वना देने वालों में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी एवं सपा विधायक स्वामी ओमवेश एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति रहे।
विज्ञापन

पत्नी ने रखा था करवाचौथ का व्रत
सिपाही की पत्नी ने आज पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। प्रार्थना की थी कि पति शीघ्र स्वस्थ होकर घर आएंगे। लेकिन क्या पता था, कि अब वह कभी वापस नहीं आएंगे। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मीनू बेहोश हो गई। परिवार में 1 पुत्र अखिल 16 वर्ष पुत्री आयुषी 14 बर्ष, आरती 11 वर्ष, माता हरपाली देवी का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें