फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छठी कक्षा के छात्र को स्कूल में बुरी तरह पीटा, शरीर पर पड़े निशान, जानें पिता ने कैसे सिखाया सबक

Mon, 26 Aug 2024 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

स्कूल में कक्षा छह के छात्र को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर थाना धनौरा के गांव देहरा चक निवासी व्यक्ति ने एक निजी स्कूल शिक्षक व प्रबंधक पर अपने बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र बास्टा के एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है तथा हास्टल में रहकर ही पढ़ाई करता है। शुक्रवार को करीब तीन बजे स्कूल में ही एक टीचर द्वारा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया जा रहा था। तभी ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने बच्चे की डंडे से पिटाई कर दी।

स्कूल प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने बच्चे की कोई बात सुने बिना उसके साथ मारपीट की। उसके शरीर पर चोटों के बहुत निशान हैं। बच्चा सिर में भी गुम चोट बता रहा है। अगले दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से जब बच्चे को लेने स्कूल गए तो स्कूल प्रबंधक ने बच्चे को घर भेजने से मना कर दिया। बच्चे की पिटाई के बारे में भी कुछ नहीं बताया। वह अपनी मर्जी से बच्चे को घर लेकर आए। घर आकर बच्चे ने सारी बात बताई। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें