फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छह साल के बालक ने पानी समझकर पी लिया घर में रखा कास्टिक सोडा, आंतें फटने से मौत

Wed, 11 Feb 2026 11:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले के नींदड़ू निवासी गुलशेर के बेटे रूहान ने पानी समझकर कपड़े धोने का लिक्विड कास्टिक सोडा पी लिया। उसे चंडीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, मगर जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नींदड़ू में पानी समझकर घर में रखा कपड़े धोने का आला (कास्टिक सोडा) पीने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
शाही मस्जिद मोहल्ले का गुलशेर कस्सार काफी समय से परिवार सहित चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। छह फरवरी की दोपहर में उसकी पत्नी नगमा घर में खाना बना रही थी। छह वर्षीय पुत्र रूहान मोहल्ले के बच्चों के साथ घर में ही खेल रहा था। प्यास लगने पर उसने दीवार की ताख में रखी कपड़ा धोने के आले की बोतल उठा ली तथा पानी समझकर उसमें भरा आला पी लिया। 

आला पीने के बाद बालक की हालत बिगड़ गई। गुलशेर ने रूहान को अस्पताल में भर्ती कराया। नौ फरवरी को इलाज के दौरान रूहान की मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के अनुसार आला पीने से बालक की आंतें कट गई थीं। मंगलवार सवेरे करीब पांच बजे बालक का शव घर पहुंचा। 10 बजे रूहान के जनाजे की नमाज पढ़कर शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें