फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शूटर पिता-पुत्र ने शूटिंग में दिखाया जलवा, डॉ.एसएम परवेज ने 21 वीं प्री शूटिंग में जीता गोल्ड

Tue, 27 Jun 2023 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पिता पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद निवासी शूटर पिता-पुत्र डॉ. एसएम परवेज और हम्जा परवेज ने 21वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन से नगर का नाम रोशन किया। डॉ.एसएम परवेज को चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला। पिता-पुत्र ने शानदार शूटिंग प्रदर्शन के साथ 46 वीं यूपी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन


नगर के शूटर डॉ.एसएम परवेज और पुत्र हम्जा परवेज ने  प्रोमिथियस  स्कूल नोएडा में आयोजित 21वीं यूपी  स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में डॉ. एसएम परवेज ने मास्टर मेन श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। गोरखपुर के आनंद साकरी को सिल्वर और झांसी के हरेंद्र सिंह परमार को कांस्य पदक मिला। 

विज्ञापन

शूटर डॉ.एसएम परवेज के पुत्र हम्जा परवेज ने भी प्री शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर  एयर पिस्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन  के अध्यक्ष व सांसद श्याम सिंह यादव ने डॉ. एसएम परवेज को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्री शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ डॉ.एसएम परवेज और उनके पुत्र हम्जा परवेज ने 18 जुलाई से 26 जुलाई तक डॉ.करनी शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित होने वाली 46 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें