बिजनौर जनपद के नजीबाबाद निवासी शूटर पिता-पुत्र डॉ. एसएम परवेज और हम्जा परवेज ने 21वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन से नगर का नाम रोशन किया। डॉ.एसएम परवेज को चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला। पिता-पुत्र ने शानदार शूटिंग प्रदर्शन के साथ 46 वीं यूपी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
नगर के शूटर डॉ.एसएम परवेज और पुत्र हम्जा परवेज ने प्रोमिथियस स्कूल नोएडा में आयोजित 21वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में डॉ. एसएम परवेज ने मास्टर मेन श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। गोरखपुर के आनंद साकरी को सिल्वर और झांसी के हरेंद्र सिंह परमार को कांस्य पदक मिला।