फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सर्दी से कांपा जिला, शीतलहर व कोहरे का प्रकोप जारी

विज्ञापन
बिजनौर में कड़कड़ाती ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती स्कूटी सवार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। शीतलहर और कोहरे के प्रकोप से जिला कांप उठा है। भले ही एक-एक दिन छोड़कर धूप निकलती है, लेकिन सर्दी की भयावहता के आगे धूप की चमक भी फीकी पड़ रही है। शनिवार चौथे दिन भी शीतलहर और तापमान में चल रही गिरावट की स्थिरता बरकरार रही। सुबह से ही कोहरा छाए रहने से वाहनों को रेंगने को मजबूर हुए। चौथे दिन भी जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भीषण ठंड ने लोगों को कंपा रखा है। शीतलहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार चार दिन से जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर है। इससे पूरा जिला सर्दी से कांप उठा है। शनिवार को सुबह से आसमान में घना कोहरा छाया और शीतलहर जारी रही। काफी प्रयास के बाद भी सर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर भी चहल कदमी कम ही दिखाई दे रही है। बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहें, अन्यथा की स्थिति में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। शीतलहर से बचने के लिए लोग पूरी तरह से लैस हैं। लोग गर्म कपड़ों से लैस होकर ही घरों से निकल रहे हैं। भीषण सर्दी के चलते जिले भर के नर्सरी से लेकर इंटर तक के स्कूल-कॉलेजों में 29 दिसंबर तक जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें