फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: भटियाना में सात लोगों को कुत्तों ने काटा, दोपहिया वाहन सवारों पर भी अचानक कर रहे हमला, हादसे का खतरा

Fri, 30 Jan 2026 05:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

भटियाना गांव में दो सालके बच्चे समेत सात लोगों को कुत्ते काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में पिछले कई दिन से कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्ते अब तक सात लोगों को हमला कर जख्मी कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


गांव के मास्टर सुधीर चौहान, केशव, भूपेंद्र आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक सप्ताह से कुत्तों का आतंक है। कुत्ते अब तक गांव की प्रधान ज्योति के पति सिंधु प्रताप सिंह, उनके ससुर अर्जुन सिंह, गांव की चंचल रानी, चंद्रकांता, चंद्रकला और दो साल के बच्चे नन्हे आदि को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर चुके हैं। 

गांव में जो भी व्यक्ति दोपहिया वाहन से आता नजर आ रहा है, तो कुत्ते उसके पीछे दौड़ लगाकर हमला करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में एक्सडेंट का भी डर है। कुत्तों की डर की वजह से गांव के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बताया कि उन्होंने वन विभाग के रेंजर को घटना से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें