बिजनौर में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स जूनियर बालक और बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग दोनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रिंस और बालिका वर्ग में सना प्रथम रहीं। खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं।
मंगलवार को स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम विनय कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंशुल कुमार और बालिका वर्ग में स्वास्तिक मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा 3000 मीटर दौड़ में भी सना ने प्रथम स्थान पाया। वहीं बालक वर्ग में फरियाद अली प्रथम रहे। उधर, लंबीकूद प्रतियोगिता में हर्षित कुमार और करीना ने प्रथम रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बालक वर्ग में मोहम्मद जैद और बालिका वर्ग में वृद्धि सचदेवा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
इसके अलावा चक्का फेंक बालिका वर्ग में भी वृद्धि सचदेवा प्रथम रही। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य बिशनलाल, प्रीति शर्मा, राजेंद्र सोलंकी, अरविंद अहलावत, चित्रा चौहान, चंद्रशेखर, निपेंद्र कुमार, अमित कुमार, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज