कूड़ेदान लगवाएगी सखी वेलफेयर एसोसिएशन
सखी वेलफेयर एसोसिएशन की संस्थापिका डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने मालन नदी के तट पर संतोषी माता मंदिर क्षेत्र में नगरपालिका परिषद से कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन की विशेष व्यवस्था कराने और विद्युत विभाग से नीचे झूलते विद्युत तार सुरक्षा की दृष्टि से ऊपर उठाने की मांग की।