फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रो-कबड्डी लीग में बिजनौर के राहुल का दबदबा कायम, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के साथ आए नजर

Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

प्रो-कबड्डी लीग के सीजन नौ में बिजनौर के राहुल चौधरी का दबदबा कायम है। सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स विजय बनी। कबड्डी के मुकाबले में राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आए।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ राहुल - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो-कबड्डी लीग के सीजन नौ का आयोजन मुंबई में हुआ। इस सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स विजय बनी। कबड्डी लीग में बिजनौर के राहुल चौधरी का दबदबा रहा। जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। कबड्डी के मुकाबले में राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


फाइनल मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच हुआ। जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को चार प्वाइंट से हराकर जीत अपने नाम की। मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 33 और पुनेरी पलटन की टीम ने 29 प्वाइंट बनाए।

यह भी पढ़ें: Murder: बिजनौर में दिन निकलते ही वारदात, पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


लीग का सेमीफाइनल मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच हुआ। जिसमें बिजनौर के राहुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। राहुल ने बताया कि चोट लगने की वजह वह फाइनल मैच में हिस्सा नहीं ले सके। राहुल जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम में पहले सीजन से ही जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग का पहला सीजन साल 2014 में खेला गया था। राहुल चौधरी के खेल की जयपुर टीम ओनर अभिषेक बच्चन ने भी जमकर तारीफ की। वहीं राहुल के भाई रोहित चौधरी ने बताया कि टीम के जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें