फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गहरी खाई में पलटी रुपेडिहा डिपो की बस, 44 यात्रियों की अटकी सांसें, कंटेनर को बचाने में हुआ हादसा

Fri, 08 Aug 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक बस गहरी खाई में पलट गई। बस में 44 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में शेरकोट नेशनल हाइवे 74 पर  शुक्रवार सवेरे सवेरे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में पलट गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


बस चालक रामनिवास ने बताया कि रूपेडिहा से हरिद्वार जा रही 44 यात्रियों से भरी रोडवेज बस, राजपूताना के पास अचानक सामने आए कंटेनर से बचने के चक्कर में कच्चे रास्ते पर उतर गई और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया।

चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रवाना कर दिया गया।

टली बड़ी जनहानि
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू की वजह से एक बड़ी जनहानि टल गई। उधर एक बड़ा हादसा टल जाने के बाद यात्रियों एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें