हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया।
चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रवाना कर दिया गया।
टली बड़ी जनहानि
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू की वजह से एक बड़ी जनहानि टल गई। उधर एक बड़ा हादसा टल जाने के बाद यात्रियों एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।