फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ में रोल मॉडल बना बिजनौर

Fri, 19 May 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ में अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गया है। जिले को जुलाई तक पूर्ण ओडीएफ बनाने का लक्ष्य है। स्वच्छता मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में अभियान में जुटे अधिकारियों की कार्यशैली को सराहा गया है।  
विज्ञापन


 केंद्र के स्वच्छता मंत्रालय ने जिले के स्वच्छता अभियान पर तैयार दो हिंदी मूवी को अलग-अलग भाषाओं में डब करके राज्यों में दिखाने का निर्णय लिया है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार, स्वच्छता मिशन प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए बिजनौर जिले को प्रथम चरण में शमिल किया है। जिले के 12 ब्लाक में 1128 ग्राम पंचायत हैं।

शासन के निर्देश पर हर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी को 25-25 शौचालय आवश्यक रूप से बनाने का लक्ष्य दिया गया है। तय लक्ष्य 31 जुलाई तक पूरा करने पर कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाएगा। 638 ग्राम पंचायतों के ओडीएफ प्रस्ताव मिले। किरतपुर तथा अफजलगढ़ ब्लाक पूरी तरह ओडीएफ हो गए हैं।
विज्ञापन

मंडल, प्रदेश व भारत सरकार की स्वच्छता मिशन की टीम भौतिक स्त्यापन कर रही है। 

 जांच में 35 ग्राम पंचायतें रेड कैटेगिरी में मिली हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 30 जून तक हल्दौर, नूरपुर, धामपुर, स्योहारा, नहटौर, कोतवाली, बढापुर, मोहम्म्दपुर देवमल, जलीलपुर ब्लाक तथा 15 जुलाई तक नजीबाबाद ब्लाक पूर्ण ओडीएफ हो जाएगा।  इसके लिए 3000 राज मिस्त्रियों को ट्रेंड किया गया है। जिले की अधिक आबादी वाली 123 ग्राम पंचायत में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त 123 अधिकारी व टेक्नीशियन लगाए गए हैं। 

 21 ग्राम पंचायतें होगी आदर्श ग्राम पंचायत
प्रशासन के एजेंडे में गंगा किनारे की 21 ग्राम पंचायत को स्वच्छता आदर्श गांव बनाने की योजना है। जागरूक करने के लिए गायत्री परिवार समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ अभियान चलाया जा रहा है। गंगा स्वच्छता गांव गांव जा रही है। 

564 स्वच्छता ग्रही नियुक्त
स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए जिले में 564 स्वच्छताग्रही नियुक्त किये गए हैं। एक स्वच्छताग्रही को एक ओडीफ हो चुकी तथा एक ओडीएफ प्रक्रिया में चल रही ग्राम पंचायत का आवंटन किया गया है।इन ग्राम पचंायतों का तीन माह तक फालोअप होना है। स्वच्छताग्रही को मानदेय मिलेगा।

भारत सरकार तथा विश्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जिले के स्वच्छता अभियान पर दो मुवी ‘दुल्हन की मुंहदिखाई’ तथा ‘स्वच्छता में समुदाय की भूमिका’ बनाई गई हैं। इनकी शूटिंग हल्दौर ब्लॉक के गांव धर्मपुरा तथा नजीबाबाद ब्लाक के गांव मुस्ताफापुर आशु में की गई है। 45 कलाकारों की टीम ने शूटिंग पूरी कर ली है। मूवी दक्षिण भाषाओं में भी डब होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें