तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला फराज टोली निवासी शमीम (60), उनकी पत्नी शमीमा और पुत्र शारिक (18) बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के लक्सर में दवा लेने जा रहे थे। चंदक के मंडावर थानाक्षेत्र में रामजी वाला छकड़ा के निकट सामने से एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। शारिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि शमीम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
वहीं शमीम की पत्नी शमीमा की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जाएगी।