फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खून से लाल हुई सड़क... पिता-पुत्र की मौत और मां घायल, जिसने भी देखा मंजर कलेजा कांप गया

Wed, 30 Oct 2024 12:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बाइक को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी मृतकों की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

मोहल्ला फराज टोली निवासी शमीम (60), उनकी पत्नी शमीमा और पुत्र शारिक (18) बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के लक्सर में दवा लेने जा रहे थे। चंदक के मंडावर थानाक्षेत्र में रामजी वाला छकड़ा के निकट सामने से एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। शारिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि शमीम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं शमीम की पत्नी शमीमा की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें