फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बाइक और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, गांव लौट रहे दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Wed, 17 Sep 2025 01:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर जनपद के नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर हरौली गांव के पास मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक और पिकअप की टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक युवकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में मंगलवार रात को नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर हरौली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में ग्राम गल्लाखेड़ी निवासी युग दिवाकर (19) और ग्राम रवाना शिकारपुर निवासी ज़ैद अहमद (18) की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीसरा युवक समीर, जो गल्लाखेड़ी का ही निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: बेटे की जान की भीख मांगती रही मां, पर मामाओं का दिल न पसीजा, मासूम भांजे ने तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें