चांदपुर में छेड़छाड़ पीड़िता के भाई के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज होने पर लोगों ने अपने मकान पर बिकाऊ है... लिख दिया। सूचना पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद नामजद आरोपी समेत 400 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि दूसरे वर्ग का युवक उससे मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक बात और मैसेज कर रहा था। युवती के चचेरे भाई ने आरोपी युवक से बात की। आरोप है कि युवक के पक्ष के लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने उसके भाई को बचाया था।