गंज निवासी मनोज कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी प्रमोद, पिंटू, बिजेंद्र, जोगेश, शिवम सहित करीब 15 लोगों ने उसके पिता के साथ गालीगलौज व मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और बुधवार को एक आरोपी शिवम को पकड़ने गांव पहुंची।
इस दौरान आरोपियों के परिवार वालों ने विरोध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस और दरोगा महिला व युवती को बाल पकड़कर खींच रहे हैं।
महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के विरोध ग्रामीण बुधवार को कोतवाली शहर पहुंचे। एसपी अभिषेक झा ने मामले की जांच सीओ सिटी गौतम राय को सौंपी। बृहस्पतिवार को जांच के बाद एसपी ने गंज चौकी इंचार्ज दरोगा संजय त्यागी को लाइन भेज दिया।