गांव से घर से निकलीं, फिर अचानक गायब
19-20 वर्ष आयु की तीनों युवतियां सोमवार दोपहर में कहीं जाने की बात कहकर निकली थीं। घंटों बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन असफल रहने पर देर शाम पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने रात में ही परिवारों से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
गांव से लेकर रेलवे स्टेशन तक CCTV चेकिंग
पुलिस ने तुरंत गांव से लेकर आसपास के रेलवे स्टेशनों तक CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। देर रात तक तीनों युवतियों का कोई सुराग नहीं मिला।
देशभर में जारी सर्च ऑपरेशन-67 रेलवे स्टेशन स्कैन
घटना के बाद पुलिस ने तलाश का दायरा बढ़ा दिया है। लापता किशोरियों में एक कक्षा 9 और दूसरी कक्षा 12 की छात्रा है। दोनों 15 नवंबर से लापता हैं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। एसपी अभिषेक झा के आदेश पर 28 नवंबर को देर शाम 28 स्पेशल पुलिस टीमें गठित की गईं।
टीमों को रात में गाड़ियों से दिल्ली रेलवे स्टेशन भेजा गया। वहां से देशभर में जाने वाली ट्रेनों में इन टीमों को बिठाया गया। टीमें अगले दिन अलग-अलग राज्यों के प्रमुख स्टेशनों पर पहुंच गईं। मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब में पहले से 14 टीमें तैनात हैं। बिजनौर की SOG मुंबई में कैंप कर रही है। पुलिस लगातार होटल, धर्मशाला, रेलवे प्लेटफॉर्म और CCTV नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है। चर्चा थी कि एक छात्रा की लोकेशन रतलाम में मिली लेकिन जब पुलिस ने वहां तलाश किया तो नतीजा जीरो रहा।
गांव में अफवाहों का दौर, परिजन सदमे में
लड़कियों के अचानक गायब होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं और जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढने की मांग कर रहे हैं।