फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: असली के बदले दो गुना नकली नोट देने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, पूछताछ में खुले बड़े राज

Fri, 04 Aug 2023 07:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : असली के बदले दो गुणा नकली नोट देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बड़े राज उगले हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा में असली रुपयों के बदले दो गुना नकली नोट देने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस को उनके पास से पंद्रह लाख साठ हजार रुपये के नकली नोट भी मिले हैं। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को गश्त के दौरान स्योहारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धामपुर मार्ग स्थित एक ढाबे के निकट से राशिद पुत्र हशीमुद्दीन निवासी बटला हाउस दिल्ली, नईमुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी गांव बगवाड़ा थाना स्योहारा, जुल्फिकार अहमद पुत्र सुल्तान अहमद निवासी खच्चर बाजार मोहल्ला छिपियान चौकी ताजपुर थाना नूरपुर को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि तीनों के पास से पंद्रह लाख साठ हजार रुपये के नकली रुपये भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि यह गिरोह भोले भाले व्यक्तियों को असली रुपये के बदले दो गुना नकली नोट देते थे। इस गिरोह में अन्य कई युवक भी शामिल हैं।

कस्बा इंचार्ज रोबिन सिंह को गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि धामपुर मार्ग स्थित एक ढाबे के पास तीन युवक किसी व्यक्ति को असली नोट लेकर नकली नोट देने की फिराक में हैं। मुखबिर पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, निरीक्षक अपराध राजेश कुमार, कस्बा इंचार्ज रोबिन सिंह ने मौके पर पहुंच कर उक्त तीनों लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि तीनों लोगों के पास से पंद्रह लाख साठ हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। सभी नोट पांच सौ रुपये के नकली नोट हैं, जिन पर चिल्ड्रन बैंक आदि लिखा हुआ है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों ने बताया कि ये नकली नोट दिल्ली से खरीद कर लाते हैं।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें