डीएम उमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए संगठन सेक्रेटरी एवं उत्तर प्रदेश कयाकिंग कैनोइंग के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, आईपीसीए के सीईओ सुमंत सिंह वशिष्ठ से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, डीके सिंह, प्रतियोगिता डायरेक्टर मुकेश शर्मा, प्रतियोगिता प्रबंधक त्रिभुवन निषाद, जिला परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UP: ATS ने मेरठ में छह घंटे की छानबीन, सपा नेता हिरासत में, ये इलाके रहते हैं निशाने पर
इन प्रतियोगिताओं में भी दिखाया दमखम
कयाकिंग प्रतियोगिता के-2 पुरुष वर्ग 500 मीटर में पंजाब के गुरबीर सिंह, विनोद कुमार ने प्रथम, गोवा के अनु कुमार, मोहम्मद कासिफ ने द्वितीय, हरियाणा के जय जाखड़, सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कयाकिंग प्रतियोगिता के-1 पुरुष वर्ग 500 मीटर में उत्तर प्रदेश के कार्तिकेय तिवारी प्रथम, हरियाणा के दीपक, पंजाब के रविंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कयाकिंग प्रतियोगिता के-1 महिला वर्ग 500 मीटर में हरियाणा की पूजा प्रथम, मध्य प्रदेश की मुस्कान मंसूरी दूसरे, उत्तर प्रदेश की भूमि सोनकर तृतीय स्थान पर रही।