उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरपुर थानाक्षेत्र में शनिवार की देर रात सड़क किनारे लगे बोर्ड में बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। व दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परिजनों को पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थाने के गांव गोवर्धनपुर उर्फ नावका निवासी रूपल कुमार गांव के ही रिंकू व धामपुर थाने के गांव पाडली बसेड़ा निवासी अजयपाल के साथ बुलेट बाइक से गोहावर से धामपुर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी बाइक मुरादाबाद रोड पर पंचशील नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई। जिस हादसे में रूपल कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू व अजयपाल घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Meerut News: आग भड़की तो कर्मचारियों से कहा-भाग जाओ...खुद घिर गए इंजीनियर
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।