फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करने वाले नौ गैंगस्टर जेल भेजे, इवेंट के बहाने बुला वसूली थी फिरौती

Sat, 28 Feb 2026 03:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करने वाले छह आरोपी अभी तक गिरफ्तार हुए हैं, जबकि तीन ने कोर्ट में सरेंडर किया है। अब गाजियाबाद का रहने वाला एक आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
मुश्ताक खान और सुनील पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने वाले दो और गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक छह की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मोहल्ला जाटान निवासी पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की और शंभू बाजार निवासी अंकित पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें गिरफ्तार किए जाने की भनक लगते ही लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। 
 

इनसे पहले पुलिस मोहल्ला नई बस्ती निवासी आकाश उर्फ गोला, मोहल्ला अचारजान निवासी सबुद्दीन उर्फ सैबी, अर्जुन कर्णवाल निवासी मौहल्ला बुल्ला का चौराहा और शुभम निवासी मौहल्ला चमरपेडा को गिरफ्तार कर चुकी थी। साथ ही शिवा और अजीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में अब तक गैंगस्टर के नौ आरोपी जेल जा चुके हैं। हालांकि गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक की गिरफ्तारी होना बाकी रह गया है। 
बता दें कि पिछले दिनों शहर कोतवाल रामप्रताप ने दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। जिनका गैंग लीडर सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी है। बाकी गिरोह के सदस्य हैं।
 
विज्ञापन

साल 2024 में किया था मुश्ताक खान का अपहरण
20 नवंबर 2024 को आरोपियों ने इंवेट के नाम पर अभिनेता मुश्ताक खान को बुलाया और दिल्ली से अपहरण कर बिजनौर ले आए थे। अभिनेता को बिजनौर की नई बस्ती सुशांत उर्फ़ लवी के एक मकान पर रखा गया। साथ ही आरोपियों ने डरा धमकाने के बाद 2.20 लाख की वसूली कर ली थी। मुश्ताक खान की ओर से शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। जबकि दो दिसंबर को अभिनेता सुनीलपाल का अपहरण कर वसूली की गई थी। मेरठ के थाना लालकुर्ती में सुनील पाल की ओर से केस दर्ज कराया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें