फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कॉलेज जा रही 10वीं की छात्रा का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, वारदात से सहम उठे परिजन

Sat, 05 Aug 2023 06:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में कक्षा 10वीं की छात्रा का अपहरण होने की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, कार्रवाई के डर से आरोपी दो घंटे बाद छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बाइक सवार तीन युवकों ने कक्षा 10 की छात्रा का अपहरण कर लिया। उधर, छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


कॉलेज जा रही थी छात्रा
नूरपुर में शनिवार को साइकिल से कॉलेज जा रही कक्षा दस की छात्रा का बाइक सवार तीन युवकों ने धामपुर में कॉलेज से कुछ कदम पहले ही अपहरण कर लिया। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी दो घंटे बाद ही छात्रा को कॉलेज के सामने छोड़कर फरार हो गए। छात्रा के पिता की ओर से तीन गैर समुदाय के युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी धामपुर मार्ग पर स्थित एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। शनिवार को सुबह सात बजे वह साइकिल से कॉलेज आ रही थी। रास्ते में कॉलेज से कुछ कदम पहले ही पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। दो युवक उसे जबरन बाइक के बीच में बैठाकर ले भागे, जबकि तीसरा युवक उसकी साइकिल लेकर भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह छात्रा का बैग ही अपहर्ताओं से छीनने में कामयाब रहा। ग्रामीण ने छात्रा का बैग कॉलेज में जाकर देते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर उप-निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही थी कि दो घंटे बाद ही अपहर्ता किशोरी को कॉलेज के गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस किशोरी को थाने ले गई। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे किशोरी के पिता की ओर से कन्हेड़ी निवासी साहिल, सुहेल व नवाजिश को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है।  

थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें