रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार सत्ता में आई है देश का विकास दिन दुगना रात चौगुना बढ़ रहा है। गुंडागर्दी खत्म हो गई है। उन्होंने रेल मंत्री की लोकप्रियता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब वह रेल मंत्री से पहली बार मिले थे तो रेल मंत्री ने कहा था कि वह उन्हें मंत्री नहीं बल्कि भाई साहब कह कर संबोधित करें।
उन्हें भाई साहब कहलाना अच्छा लगता है। रेल मंत्री ने कहा कि धामपुर स्टेशन का नाम और इस क्षेत्र की मिठास विश्व में जानी जाती है । इसलिए धामपुर के रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। करीब 11 करोड़ की लागत से केवल पार्किंग और शौचालय तैयार होंगे। इसके अलावा और भी जो मांगे होंगी उन्हें जनप्रतिनिधियों से वार्ता का पूरा किया जाएगा।
इसके बाद रेल मंत्री द्वारा नवीन रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि पूजन का शिलान्यास किया गया। रेल मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे लगाए। भाषण की शुरुआत भारत माता की जय, वंदे मातरम से की गई। विधायक अशोक राणा ने अकाल तख्त और शहीद एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज कराए जाने की रेल मंत्री से बात कही।