मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 जुलाई को बिजनौर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर विदुर कुटी को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर कार्य करा रहा है। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी विदुर कुटी एवं विदुर कुटी जाने वाले रास्ते पर तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।
वहीं, इसी क्रम में बिजनौर चांदपुर रोड पर विदुर कुटी तिराहे के पास मुख्यमंत्री के हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त बिजनौर से बैराज वाया नहर के सड़क की मरम्मत की जा रही है एवं नहर की सिल्ट की सफाई की जा रही है।