फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहीं थम रहे गुलदार के हमले, नगीना में ली महिला की जान, गांव में दहशत

Sat, 18 Mar 2023 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के देहात क्षेत्रों में गुलदार के हमले हम नहीं रहे हैं। शनिवार को गुलदार नहीं नगीना में जंगल में काम कर रही महिला पर हमला बोल कर उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के देहात क्षेत्र में गुलदार के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक नए मामले में क्षेत्र के ग्राम काजी वाला में शनिवार की सुबह जंगल में शौच  को गई एक महिला (35) पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली। गुलदार के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: इंचौली के पबला गांव में साधु की हत्या, ग्रामीणों का हंगामा

नगीना क्षेत्र में पिछले एक माह से गुलदार के हमलों की रोजाना नई घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक मामले में शनिवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम काजी वाला में शौच को गई हरि सिंह की पत्नी मिथिलेश कुमारी पर गुलदार ने जानलेवा हमला बोलकर उसकी जान ले ली। मिथिलेश के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक गुलदार मौके से भाग निकला, वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम सूचना के बाद अभी तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गुलदार को तलाश किया। बताया गया कि गुलदार खेत में ही कहीं  छिपा बैठा है। ग्रामीणों ने गुलदार को चारों तरफ से घेर रखा है। बताया जाता है कि गुलदार अभी भी एक ईख के खेत में छुपा बैठा है। उधर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने वन विभाग की टीम व पुलिस को मौके पर भेज दिया है। वह खुद भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें