फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - बिजलीघरों पर लटके ताले, पुलिस ने खुलवाए

Fri, 17 Mar 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हड़ताल के चलते जिले के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

नंबर गेम
- 1200 विद्युत कर्मी हड़ताल पर रहे
- 70 बिजलीघर/फीडर पर बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
- 200 से ज्यादा गांवों में आपूर्ति कई घंटे बाधित रही
- 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए बिजलीकर्मी और अफसर
- 07 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली हुई हड़ताल से प्रभावित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने बिजलीघरों पर वैकल्पिक व्यवस्था में अन्य विभागों व आईटीआई प्रशिक्षिक युवकों को लगाया। कई बिजलीघरों पर चार्ज लेने कोई नहीं पहुंचना, तो विद्युतकर्मी बिजलीघरों को बंद कर उनके गेट में ताला लगाकर आंदोलन में चले गए। करीब 200 गांवों की आपूर्ति बाधित रही।
इन बिजलीघरों पर दोपहर में पुलिस, लेखपाल आदि पहुंचे और ताले खोलकर उन्हें सेवानिवृत्त कर्मियों की मदद से संचालित कराया। जिले के करीब 1200 विद्युतकर्मी हड़ताल में शामिल हुए। धरने पर निरंजन कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, अरुण कुमार, अमरीश कुमार, विरेन्द्र पाठक, एके पाण्डेय, धर्मेंद्र आनन्द, संजय सिंह यादव, मलखान सिंह, दीपक शर्मा, सचिन रस्तौगी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, राज कुमार, प्रमोद, मुकेश एवं संयोजक पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आंदोलित बिजली कर्मियों ने बताया कि जिले में एसएसओ को कार्यमुक्त करने वाले न आने के कारण सुबह 10 बजे तक कर्मचारी फीडर को बंद करके, उपकेंद्र में ताला लगाकर चाभी को वहां कार्यरत पुलिस कर्मी, खंड कार्यालय में जमा कराई। विद्युत उपकेंद्र कोतवाली देहात, विद्युत उपकेंद्र फुलसंदा, अकबराबाद, शादीपुर, नहटौर, खंडसाल, बसावनपुर, कादिपुरा, फजलपुर, छितावर, पाडला, सिकंदरी, चौकपुरी, गंज, झालू, नांगल जट्ट आदि बिजलीघरों को बंद कर धरने पर चले गए थे।


सभी बिजलीघरों पर तैनात रही पुलिस
बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने सभी बिजलीघरों पर पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस की उपस्थिति में ही कई बिजलीघरों पर लगाए गए वैकल्पिक कर्मचारियों ने व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया। हड़ताल के चलते बिजली बिलों की राजस्व वसूली प्रभावित हुई। मार्च माह में सभी आठ डिवीजनों में करीब सात करोड़ रुपये की राजस्व वसूली प्रभावित हुई। विद्युत सखी ने बुखारा बिजलीघर के पास बैठकर जमा किए।


चांदपुर में छह घंटे रही आपूर्ति बाधित
चांदपुर। बिजली कर्मिचारियों की हड़ताल से शुक्रवार को दिन में करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। बिजली कार्यालयों व बिजलीघर में ताले लटके रहे, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। एसडीएम रितु रानी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने 132 केवी उपकेंद्र पीपलसाना सहित क्षेत्र के बिजलीघरों पर जाकर विद्युत आपूर्ति का जायजा लिया। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि कुछ समस्याएं आई थी, सब ठीक कर ली गई है।


किसान संगठन भी समर्थन में कूदे
भाकियू (अराजनैतिक) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही तथा भाकियू (टिकैट) के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह धरने पर पहुंचकर विद्युत कर्मियों की मांग को समर्थन दिया। कई अन्य संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया।


करीब 197 गांवों की बिजली व्यवस्था चौपट
नहटौर। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर सहित क्षेत्र के करीब 197 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत उपकेंद्रों पर सुबह से ही ताले लगे हुए थे। इनमें नहटौर, खंडसाल, बसावनपुर व कादिपुरा हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते खंडसाल, बसावनपुर व कादिपुरा विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार की सुबह से ही ताले लटके हुए थे। क्षेत्र के चारों उपकेंद्रों पर दो लेखपाल व दो-दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिससे की बिजली सप्लाई बाधित होने पर क्षेत्र के लोग वहां तोड़फोड़ न कर दें। कोतवाल पंकज कुमार तोमर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टी से सभी विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनानी की गई है।
विज्ञापन




47 बिजलीघरों पर तालाबंदी कर बिजली आपूर्ति ठप
धामपुर। विद्युत कर्मी बृहस्पतिवार रात दस बजे से 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए। सर्किल के चारों डिवीजनों नगीना, धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय और नजीबाबाद के सभी 47 बिजलीघरों पर सवेरे 8:00 बजे से तालाबंदी कर बिजली आपूर्ति को ठप रही। जनता को भारी परेशानी हुई। आंदोलनकारियों ने तालाबंदी कर संबंधित बिजलीघरों की चाबियों को एकत्र कर एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम ने चाबी लेने से इन्कार कर दिया। बिजलीघरों पर तालाबंदी करने के बाद जब आंदोलनकारियों ने एकत्र होकर एसडीएम को बिजलीघरों की चाबियों और सरकारी सीयूजी फोन नंबरों को सौंपने का प्रयास किया, तो एसडीएम ने लेने से इंकार दिया गया। एसडीएम चेताया कि यदि किसी ने बिजलीघर पर जाकर नुकसान पहुंचाने का का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। आंदोलनकारियों में सेवानिवृत्त जेई सतीश राणा, एसडीएम तुषार राय, हर्ष शर्मा, जोनित कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, दयाशंकर यादव, राहुल मौर्य चेतराम सिंह, रामदशल शर्मा, अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने क्षेत्र की सभी पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिकारियों से जेनरेटरों से पानी की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें