फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार आतंक जारी: बिजनौर में फिर ली एक जान, 10 साल के बच्चे को हमलाकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 22 Jun 2023 09:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में गुलदार आतंक जारी : गुलदार ने फिर से एक जान ले ली है। गुलदार ने 10 साल के बच्चे पर हमलाकर मार डाला। मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के अफजलगढ़ में फिर से गुलदार ने एक जान ले ली। गर्मी के चलते हौज में नहा रहे एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने शोर-शराबा कर गुलदार को वहां से भगाया। वहीं, जख्मी बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। 25 अप्रैल को गांव बादशाहपुर के समीपवर्ती गांव मुस्सेपुर में एक बच्ची को गुलदार ने मार डाला था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बादशाहपुर निवासी सरदार नवजोत सिंह का गांव के बाहर खेत हैं। वहीं, उसने अपना घर बना रखा है। गर्मी के चलते उसका 10 वर्षीय पुत्र सुखविंदर घर में ही बनी हौज में अपनी छोटी बहन महक के साथ नहा रहा था। घात लगाए बैठा गुलदार पहले महक की ओर झपटा। महक चीख पड़ी, जिस पर गुलदार उसकी ओर से हटकर सुखविंदर पर हमलावर हो गया। गुलदार ने बच्चे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 

वहीं, शोर-शराबे व बच्चे की चीख सुनकर घर पर मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने लाठी-डंडों से गुलदार को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन बच्चे को उपचार के लिए ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए, लगातार गुलदार के हमले से हुई मौत से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई सटीक कार्रवाई नहीं की जा रही है। घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। 

यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

गौरतलब है कि बुधवार शाम को गुलदार ने उत्तराखंड यूपी की सीमा पर एक महिला को मार डाला था। बुधवार के घटनास्थल और बृहस्पतिवार के घटनास्थल में महज चार किलोमीटर का फासला है। ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि बच्चे को मारने वाला वहीं गुलदार हो सकता है, जिसने महिला को मारा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें