Bijnor News : निकाह के समय अपनी प्रेमिका को देख दूल्हा चौंक गया। वह चुपके से निकाह कर रहा था लेकिन, उसकी प्रेमिका को भनक लग गई और उसने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा।
निकाह के दौरान दूल्हे की प्रेमिका मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रेमिका ने निकाह रुकवाने के लिए जमकर हंगामा काटा लेकिन, उस समय निकाह संपन्न हो चुका था।
विज्ञापन
निकाह के दौरान बनी अजीब स्थिति
नगीना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब निकाह के दौरान दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई। प्रेमिका ने निकाह रुकवाने की बहुत कोशिश की लेकिन, उसके सफलता नहीं मिली। क्योंकि उस समय तक निकाह हो चुका था।
वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। सोमवार को क्षेत्र के एक गांव में नूरपुर निवासी एक युवक की बरात आई थी। युवक का नूरपुर में एक महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
बताया जाता है कि महिला को शादी का झांसा देकर वह अपना निकाह करने नगीना के एक गांव में पहुंच गया तो इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लग गई। उसने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा लेकिन, तब तक दूसरी महिला से उसका निकाह संपन्न हो चुका था।