बिजनौर में कालागढ़ के रामगंगा बांध, सैडिल बांध व टाइगर रिजर्व की नदियों में जलीय जीवों की गणना के परिणाम कार्बेट प्रशासन ने घोषित किए। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क में जीवों की गणना के अनुसार, जलीय जीवों के कुनबे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क में 15 से 17 मार्च के बीच कालागढ़ बांध व टाइगर रिजर्व की नदियों में जलीय जीवों की गणना की गई थी। जिसके परिणाम मंगलवार को पार्क प्रशासन ने जारी किए हैं।
पार्क के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय के अनुसार, कालागढ़ बांध व पार्क की नदियों में 129 मगरमच्छ, 102 घड़ियाल व 183 उदबिलाव देखे गए। यह कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वन्यजीवों के सरंक्षण के साथ साथ जलीय जीवों के संरक्षण में पार्क के अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका का उत्साहजनक नतीजा है।