फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आखिरकार पिंजरे में फंस गया तेलीपुरा का नरभक्षी गुलदार, दो लोगों को उतारा था मौत के घाट

Fri, 25 Aug 2023 10:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के गांव तेलीपुरा के पास जलालपुर के जंगल में युवक को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया। वन विभाग के अधिकारी इस गुलदार के नरभक्षी होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिंजरे में गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के गांव तेलीपुरा के पास जलालपुर के जंगल में युवक को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया। वन विभाग के अधिकारी इस गुलदार के नरभक्षी होने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस गुलदार की तलाश में सिकंदरपुर तेलीपुरा समेत वन विभाग के 50 से ज्यादा अधिकारी डेरा डाले हुए थे। इस साल की बात करें तो  17 बड़े गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं। इसके अलावा नौ गुलदार के शावक पकड़े जा चुके हैं।

गुलदार ने 27 जुलाई को किया था हमला
बीते 27 जुलाई की शाम को क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के जंगल में अपने पिता के साथ गए एक 20 वर्षीय युवक संदीप को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। संदीप को मौत के घाट उतारने के बाद गुलदार उसके शरीर का काफी मांस खा गया था। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व किसान यूनियन के नेताओं की नाराजगी के बाद वन विभाग की प्रदेश स्तर की टीम जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए उतार दी गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट
विज्ञापन

आला अधिकारियों के निर्देश पर लखीमपुर खीरी से दो हथिनी भी सर्च अभियान में लगाई गई थी लेकिन, सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण जंगल गए तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को अपने में कब्जे में लेकर चिड़ियाघर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह का कहना है  कि पकड़ा गया गुलदार पूरा जवान लग रहा है। गुलदार के नर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसडीओ का कहना है कि गुलदार घायल दिख रहा है, अब चिकित्सा परीक्षण के बाद सही जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें