फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन लोगों को कुत्तों और बंदरों ने काटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी/रेहड़। कुत्तों एवं बंदरों ने क्षेत्र में तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों का पीएचसी पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुत्ते के काटने से गंगाराम (60) निवासी कासमपुरगढ़ी, शान (3) निवासी मानियावाला जबकि बंदर के हमले में साहबजोत (12) निवासी वीरभानवाला घायल हो गए। परिजन सभी घायलों को लेकर पीएचसी कासमपुर गढ़ी पहुंचे। वहां उनको एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि कुत्ते, बंदर एवं बिल्ली आदि के काटने पर पीड़ित को तत्काल पीएचसी पर लाकर उपचार दिलाएं ।पीएचसी पर प्रचुर मात्रा में एंटी रेबीज उपलब्ध हैं। वहीं ग्रामीणों ने बंदरो एवं कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें