परिजनों के शनाख्त कर लेने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। इस मौके पर मृतक के पुत्र हेमराज सिंह ने बताया किउसके पिता दिनेश पुत्र राजपाल सिंह नजीबाबाद में भंडार चौक स्थित गांधी आश्रम में नौकरी करते थे। वह 28 नवंबर को डयूटी करने के बाद घर आने के लिए ट्रेन से चले थे। पर वह घर नहीं पहुंचे।
दिनेश सिंह को सभी संभावित स्थानों परा तलाश किया गया। पर जब पता नहीं लगा तो उनके द्वारा नजीबाबाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कायम करा बरामद करने की मांग की।
मंगलवार को उनके पिता का शव धामपुर में रेलवे के तालाब से बरामद हुआ है। उसकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि यह सब उनके पिता के साथ कैसे हो गया। उसके पिता की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए है।