फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पांच साल की बच्ची से बदतमीजी, शिकायत करने पर नाना की चाकू घोंपकर हत्या, मामा को किया जख्मी

Thu, 06 Aug 2026 05:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के नींदड़ू में पांच साल की बच्ची से खानदान के ही 10 साल के बालक ने बदतमीजी कर दी। विरोध करने पर नाना इकबाल कुरैशी की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननिहाल में रहने वाली पांच साल की बालिका से बुधवार शाम दस साल के बालक ने बदतमीजी कर दी। बृहस्पतिवार सुबह शिकायत लेकर पहुंचे बालिका के नाना इकबाल कुरैशी (60) की आरोपी बालक के बड़े भाई ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हमले में मृतक का बेटा भी चाकू लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

नींदडू के मोहल्ला कुरैशियान निवासी बिलाल कुरैशी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा कि पड़ोसी के 10 साल के बालक ने उनकी पांच साल की भांजी के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घटना के संबंध में आरोपी के घर पहुंचकर जानकारी की तो अरमान पुत्र मोबिन और मोबिन पुत्र अब्दुल अजीज, नाजिश और सानिया आगबबूला हो गए। उन्होंने पहले गाली गलौच की। इसी बीच अरमान ने छुरे से उसके पिता इकबाल कुरैशी के सीने पर वार किए, जबकि मोबिन, नाजिश और सानिया ने बिलाल को भी छुरे मारे। 
 

शोर सुनकर परिवार वाले आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छुरा लगने से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता इकबाल कुरैशी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की। साथ ही साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी।
 

खून से लाल हो गई थी दीवार और गली
इस खूनी वारदात में घर के बाहर गली में जगह-जगह खून फैला था तथा दीवार भी खून से लाल हो गई थी। बारिश होने के सड़क पर फैला खून साफ हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धारदार हथियार से हमले में इकबाल कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा बिलाल गंभीर रूप से घायल था।
 
विज्ञापन

आरोपी और मृतक के बीच है पारिवारिक रिश्ता
दोनों पक्ष आपस में एक दादा की औलाद हैं। मृतक इकबाल कुरैशी के पिता पीर बख्श और मोबिन कुरैशी के पिता अब्दुल अजीज आपस में सगे भाई हैं। मोबिन कुरैशी के बेटे ने रिश्ते के चाचा का कत्ल किया है।

ये भी देखें...
Bijnor: 18 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप, रिटायर्ड फौजी परिवार के साथ दूसरी बार एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें