फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आधी रात को युवक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, मदद के लिए चीखता रहा, फिर तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

Sun, 09 Apr 2023 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार रात को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी में ये पूरी वारदात कैद हो गई। वहीं मरने से पहले युवक घायल हालत में मदद के लिए चिल्लाता रहा, आखिरकार उसने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
हत्या करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में आधी रात को शहर के बीच बीच एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने से पहले घायल हालत में युवक चिल्लाता रहा लेकिन हत्यारोपी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर उसकी आवाज को खामोश कर दिया। रविवार की तड़के लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपी की पहचान में जुटी है। एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बिजनौर शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा का रहने वाला सोनू (25) पुत्र बलराम शादी जैसे आयोजनों में खाना बनाने का काम करता था। सोनू का शव रविवार की सुबह एजाज अली हॉल के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें: Baghpat News:  बावली गांव में व्यक्ति पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। एक सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो उसमें हत्यारोपी हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वारदात एजाज अली हॉल के पास स्थित देसी शराब की दुकान पर हुई। रात में करीब 11:00 का समय था।

फुटेज में दर्द से कराह ते हुए चिल्लाने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। इसी बीच हत्यारोपी दीवार कूदकर एजाज अली हॉल के पार्क की तरफ जाता है, कुछ ही देर में वह उधर से ईंट उठा कर लाया और घायल हालत में तड़प रहे युवक के सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद उक्त युवक की आवाज खामोश हो गई।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें