फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: प्रेमिका का गला घोंटा, फिर चाकू से काट दिया, शादी की जिद पर अड़ी थी; पत्नी के सामने बोली- गर्भवती हूं

Wed, 11 Nov 2026 11:33 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी राखी लापता हो गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार जेसीबी चालक विकास को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 40 दिन बाद युवती का कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन
राखी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेसीबी चालक ने शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर चाकू से गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर 40 दिन बाद युवती के कंकाल को बरामद कर लिया। आरोपी ने पिछले डेढ़ साल से संबंध में रही प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि थाना चांदपुर में आठ नवंबर को गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी राखी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि 28 सितंबर 2026 को उसकी बेटी राखी घर से निकली थी, जो नहीं लौटी। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो गांव गंधौर निवासी विकास के साथ राखी की बातचीत का रिकार्ड का सामने आया। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया।
 

एएसपी देहात ने बताया कि आरोपी विकास निवासी गंधौर थाना हीमपुर दीपा जेसीबी चालक है। वह गांव कुतुबपुर गांवड़ी में किराए के मकान में भी रहा। इसी दौरान गांव की राखी से करीब डेढ़ साल पहले उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। अब आरोपी राखी से पीछा छुड़ाना चाहता था, जिसके चलते राखी का फोन उठाना भी बंद कर दिया। 
26 सितंबर को राखी विकास के घर पहुंच गई। राखी ने उसकी पत्नी के सामने ही खुद को गर्भवती बताते हुए कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो रिपोर्ट दर्ज करा देगी। मामले में फंसता देख विकास ने दो दिन के बाद राखी से फोन पर बात की और घूमने के लिए पूछा।
 

इसके बाद 28 सितंबर को राखी अपने घर से निकलकर चांदपुर पहुंची। जहां विकास ने उसका मोबाइल फोन बंद करा दिया। इसके बाद वह ई-रिक्शा और ऑटो से उसे गांव बवनपुरा के पास नहर की पटरी स्थित जंगल में ले गया। वहां शराब में कोल्ड ड्रिंक मिलाकर खुद पी और राखी को भी जबरन पिलाई। इसके बाद आरोपी ने राखी की चुन्नी से गला घोंट दिया, फिर चाकू से गला भी काट दिया। हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों के बीच छिपा दिया। आरोपी ने चाकू और राखी का मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल से राखी का दुपट्टा, फटा हुआ फ्रॉक, अंत वस्त्र, एक पायल आदि बरामद की है।
 
विज्ञापन

हत्या के बाद घर आकर सो गया था आरोपी
राखी की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर आकर सो गया था। उसने अंदाजा लगाया था कि राखी फोन पर कई अन्य लोगों से बातें किया करती थी, ऐसे में उसके फंसने की संभावना कम है। बता दें कि राखी पहले से ही तलाकशुदा थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें