फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गन्ने के खेत में छिलाई कर रहे युवकों पर गुलदार का हमला, दो घायल, किसानों व ग्रामीणाें में दहशत

Thu, 15 Jan 2026 02:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

कालागढ़ के मुरलीवाला डेरों गांव में गन्ने की छिलाई कर रहे युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया। दो युवक घायल हुए, ग्रामीणों ने शोर मचाकर जान बचाई। वन विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन
गुलदार की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के कालागढ़ में सीमावर्ती ग्राम मुरलीवाला डेरों के खेतों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने की छिलाई कर रहे युवक कृष्णा पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बचाव में पहुंचे युवक पर भी किया हमला
कृष्णा की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए खेत में पहुंचे मनजीत सिंह पर भी गुलदार ने झपट्टा मारा। गनीमत रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मनजीत सिंह को पीछे खींच लिया, जिससे उसकी जान बच सकी।

यह भी पढ़ें: सोनू कश्यप हत्याकांड: परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोका, पुलिस ने सीमा से लौटाया

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शोरगुल से भागा गुलदार
ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह कृष्णा को खेत से बाहर निकाला। गुलदार के हमले की सूचना फैलते ही आसपास काम कर रहे अन्य श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया
कृषक गुरमुख सिंह ने बताया कि कृष्णा को प्राथमिक उपचार के लिए अफजलगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

वन विभाग को दी गई सूचना, काम ठप
घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। गुलदार की सक्रियता के चलते क्षेत्र के खेतों में काम बंद कर दिया गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें